यूपी: समय से पहले गर्मी की दस्तक, बांदा दिन में तो इटावा रात में सबसे गर्म जिला; कल से हो सकती है बारिश

सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार, 18 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों, आगरा, अलीगढ़, दिल्ली से सटे जिलों और बुंदेलखंड के कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। बादलों की सक्रियता बढ़ने से रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। इस बीच प्रदेशभर में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। झांसी, आगरा, प्रयागराज और वाराणसी समेत कई शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक पहुंच गया है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि खासतौर पर आगरा और आसपास के जिलों के साथ बुंदेलखंड क्षेत्र में हल्की वर्षा संभव है। ये जिला रहा सबसे गर्म मंगलवार को 31.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ बांदा में सबसे गर्म दिन रहा।वहीं हमीरपुर में 31.2 डिग्री और प्रयागराज में 31 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। वहीं 15.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ इटावा में सबसे गर्म रात रही।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 17, 2026, 18:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी: समय से पहले गर्मी की दस्तक, बांदा दिन में तो इटावा रात में सबसे गर्म जिला; कल से हो सकती है बारिश #CityStates #Lucknow #UpNewsToday #UpWeatherUpdate #UttarPradeshWeatherNews #EarlySummerInUp #BandaHottestDistrict #EtawahHottestNight #RainAlertUp #WesternDisturbanceEffect #SubahSamachar