UP Politics: भाजपा ने अजय राय बताया अपराधी, कहा- लोकतांत्रिक तरीके से देंगे जवाब; वाराणसी में पत्रकारवार्ता
UP Politics News:भारतीय जनता पार्टी नेताओं ने रविवार को गुलाब बाग स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर अजय राय द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी का कड़ा विरोध जताया। भाजपा नेताओं ने अजय राय पर दर्ज पुराने मुकदमों का जिक्र करते हुए उन पर तीखा हमला बोला और शासन-प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रेस वार्ता में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, हंसराज विश्वकर्मा, दयाशंकर मिश्र दयालु, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव और एमएलसी धर्मेंद्र राय मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने दावा किया कि अजय राय के खिलाफ 38 मुकदमे दर्ज हैं। नेताओं ने कहा कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की शायद ही कोई धारा बची हो, जो उन पर न लगी हो। उन्होंने आरोप लगाया कि अजय राय का राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन विवादों से भरा रहा है। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करना न सिर्फ राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ है, बल्कि करोड़ों लोगों की भावनाओं को भी ठेस पहुंचाने वाला है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 24, 2026, 16:11 IST
UP Politics: भाजपा ने अजय राय बताया अपराधी, कहा- लोकतांत्रिक तरीके से देंगे जवाब; वाराणसी में पत्रकारवार्ता #CityStates #Varanasi #Bjp #Congress #AjayRaiCongressLeader #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #SubahSamachar
