UP Police: यूपी पुलिस को मिलेंगी 491 महिला आरक्षी, कमिश्नरेट में 20 अप्रैल को पासिंग आउट परेड; हुईं दक्ष
Varanasi News:पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही 491 महिला आरक्षी का पासिंग परेड 20 अप्रैल को होगा। इसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस को 491 महिला आरक्षी और मिल जाएंगी। प्रशिक्षु महिला आरक्षियों के रहने खाने के साथ ही उन्हें इनडोर और आउटडोर प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। मिशन शक्ति, पिंक बूथ और हेल्पलाइन नंबर 1090 जैसी सुविधाओं के साथ अब यह प्रशिक्षु महिला कांस्टेबल ट्रेनिंग पूरा करने के बाद सुरक्षा का जिम्मा उठाएंगी। 9 महीने की ट्रेनिंग में इनडोर और आउटडोर प्रशिक्षण दिया गया है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि प्रशिक्षु महिला आरक्षियों को फिजिकल ट्रेनिंग के साथ ही पुलिसिंग के सभी गुण सिखाए गए हैं। इसमें सोशल पुलिसिंग, आधुनिक तकनीक से अपराधों के रोकथाम, हथियार संचालन, सीसीटीएनएस, साइबर क्राइम, फॉरेंसिक साइंस, फॉरेंसिक मेडिसिन, भारतीय पुलिस का इतिहास यूपी के संदर्भ के साथ ही पुलिस संगठन, अंतर विभागीय समन्वय, पुलिस कार्यप्रणाली और अनुशासन के बारे में बताया गया है।इसके अलावा आरक्षियों को श्रमदान, योगासन, खेल, वर्दी पहनने, पदवार अधिकारियों की वर्दी पहचानना और सैल्यूट के तरीके के बारे में भी सिखाया जा रहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 11, 2026, 22:51 IST
UP Police: यूपी पुलिस को मिलेंगी 491 महिला आरक्षी, कमिश्नरेट में 20 अप्रैल को पासिंग आउट परेड; हुईं दक्ष #CityStates #Varanasi #UpPoliceConstable #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #SubahSamachar
