UP: पीठ और पैरों पर बरसाए पटे, कॉलर पकड़ घसीटा, इसलिए अपराधी की तरह किसान पर बरपाया कहर; दरोगा लाइन हाजिर
आगरा कमिश्नरेट पुलिस किरावली और छत्ता थाना के बाद पिढ़ाैरा थाने में पुलिस की पिटाई का मामला सामने आया है। पड़ोसियों के बीच पांच हजार रुपये के लेन-देन के मामले में पहुंचे दरोगा पर आरोप है कि किसान को कॉलर पकड़कर घसीटा। हाथ, पीठ और पैरों में पटे बरसाए। हालत बिगड़ने पर शिकायत नहीं करने की धमकी देकर घर भेजा। पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की। दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया और मामले में एसीपी पिनाहट को जांच दी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 28, 2026, 04:24 IST
UP: पीठ और पैरों पर बरसाए पटे, कॉलर पकड़ घसीटा, इसलिए अपराधी की तरह किसान पर बरपाया कहर; दरोगा लाइन हाजिर #CityStates #Agra #Firozabad #Mainpuri #Etah #Mathura #UttarPradesh #AgraPolice #Sub-inspectorAssaultsMan #AgraCrimeNews #AgraHindiNews #UpPolice #AssaultOnFarmer #PoliceBrutality #आगरापुलिस #दरोगानेकीमारपीट #आगराक्राइमन्यूज #SubahSamachar
