UP News: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत! UP में मानसून की एंट्री...
उत्तर प्रदेश में मानसून की दस्तक के लिए परिस्थितियां तेजी से अनुकूल हो रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाओं और छिटपुट बारिश के आसार हैं। वहीं 30 जून से प्रदेश में मानसूनी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। हालांकि फिलहाल दो दिन यूपी के सोनभद्र, मिर्जापुर और चंदौली जैसे दक्षिणी जिलों में तपिश भरी गर्मी बरकरार रहने वाली है। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए प्रदेश के 66 जिलों में गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा तराई क्षेत्र के कुशीनगर, महाराजगंज और सिद्धार्थनगर में अच्छी बारिश का पूर्वानुमान है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 30 जून से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मानसूनी गतिविधियां तेज होंगी। जुलाई के पहले सप्ताह में पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश के संकेत मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि मानसून के सक्रिय होने के साथ ही प्रदेश भर में अधिकतम तापमान में 7 से 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। इससे प्रदेश में पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 29, 2026, 04:51 IST
UP News: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत! UP में मानसून की एंट्री... #ShortVideos #Uttarakhand #WeatherInUp #WeatherForecast #WinterInUp #AlertRegardingWinter #WesternDisturbanceInUp #HailstormInUp #RainForecastUp #UttarPradeshWeatherToday #UpRainAlert #ImdUpWeather #SubahSamachar
