यूपी: जौहर विश्वविद्यालय के भवन बनाने को दोगुनी कीमत पर दिए गए ठेके, आजम खां के प्रभाव में सारे नियम टूटते रहे
सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री आजम खां का रसूख कुछ ऐसा था कि जौहर विश्वविद्यालय में सरकारी रकम से भवनों के निर्माण के ठेके दोगुनी कीमत पर दिए जाते रहे। इतना ही नहीं, इन भवनों के निर्माण में सारे नियम-कानून धता बताकर रामपुर शहर में होने वाले अन्य विकास कार्यों की निर्माण सामग्री जौहर विश्वविद्यालय के भवनों को बनाने में खपाई गई। जो अफसर इन गड़बड़ियों पर आंख मूंदे रहे, उन पर कार्रवाई नहीं हुई है। ईडी ने भी विश्वविद्यालय के भवनों को जब्त तो किया लेकिन असली गुनहगारों को चिन्हित नहीं कर पाई। ईडी की जांच में सामने आया कि रामपुर के कई ठेकेदारों ने सरकारी ठेकों के निधि और निर्माण सामग्री को विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य में लगाया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 29, 2026, 11:21 IST
यूपी: जौहर विश्वविद्यालय के भवन बनाने को दोगुनी कीमत पर दिए गए ठेके, आजम खां के प्रभाव में सारे नियम टूटते रहे #CityStates #Moradabad #Rampur #UttarPradesh #Election #AzamKhan #SubahSamachar
