UP News: बुनकर की पत्नी के खाते में 10 राज्यों से भेजे 2.29 करोड़ रुपये, छह आरोपी गिरफ्तार; जानें शातिर अंदाज
Varanasi News:महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना समेत 10 राज्यों में साइबर ठगी के 2.42 करोड़ रुपये बजरडीहा निवासी और पेशे से बुनकर मोहम्मद उनैश की पत्नी राजदा बीबी सहित छह आरोपियों के बैंक खातों में भेजे गए। अकेले उनैश की पत्नी राजदा के बैंक खाते में 43 बार में 2.29 करोड़ रुपये भेजे गए थे। इसी मामले में साइबर पुलिस ने शनिवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से बुनकर मोहम्मद उनैश सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में रोहनिया निवासी अजीत कुमार पटेल, जैतपुरा नक्कीघाट निवासी आरिफ जमाल, चोलापुर निवासी आशीष कुमार गौड़, सत्यम यादव और चोलापुर निवासी शुभम सिंह शामिल हैं। आरोपियों को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। साइबर ठगों के साथ सांठगांठ कर बैंक खाता खुलवाने की जिम्मेदारी चोलापुर निवासी गिरोह के सरगना शुभम सिंह को मिली थी। कमीशन का लालच देकर शुभम ने खाता खुलवाया था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 21, 2026, 09:29 IST
UP News: बुनकर की पत्नी के खाते में 10 राज्यों से भेजे 2.29 करोड़ रुपये, छह आरोपी गिरफ्तार; जानें शातिर अंदाज #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
