यूपी: 'बच्चे को कैसे मारें, मुंह में उंगली...', मां ने फोन में देखे ऐसे वीडियो; सामने आए कई चौंकाने वाले तथ्य

गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज से एक माह की नवजात बच्ची के लापता होने के मामले में जांच के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। पुलिस को महिला के मोबाइल की हिस्ट्री में 10 से अधिक ऐसे वीडियो मिले हैं जिनमें बच्चों को मारने के तरीके बताए गए हैं। पुलिस 24 घंटे बाद भी बच्ची का सुराग नहीं लग सकी है। बता दें कि संतकबीरनगर के गोपालपुर निवासी रोशनी की एक माह की बच्ची काव्या का बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। तबीयत में सुधार के बाद सोमवार को बच्ची को फीडिंग के लिए मां को सौंपा गया। करीब दो घंटे बाद डॉक्टरों को वार्ड में मां और बच्ची नहीं मिलीं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इसी बीच बच्ची की मां मिल गई लेकिन बच्ची के बारे में कुछ नहीं बता सकी। उसके बार-बार बदलते बयान से परिजन और पुलिस उलझ गई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 28, 2026, 15:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी: 'बच्चे को कैसे मारें, मुंह में उंगली...', मां ने फोन में देखे ऐसे वीडियो; सामने आए कई चौंकाने वाले तथ्य #CityStates #Gorakhpur #UttarPradesh #GorakhpurPolice #SubahSamachar