UP: मुरादाबाद में तीन दिन में छह डिग्री बढ़ा पारा, हवा की गति धीमी होने से बढ़ गई उमस, जनजीवन बेहाल
मुरादाबाद के मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। हाल ही में हुई बारिश के बाद अब तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। पिछले तीन दिन में अधिकतम तापमान में 28 डिग्री से छह डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। मौसम विज्ञान विभाग की वेबसाइट के अनुसार मौसम साफ रहने की वजह से आगामी दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। सात मई की बारिश की बाद से लगातार गर्मी बढ़ रही है। रविवार को सुबह से ही मौसम साफ था। पिछले 24 घंटे की अपेक्षा अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह वातावरण में नमी 62 फीसदी और शाम को 55 फीसदी दर्ज की गई। हवा दक्षिण पूरब दिशा से पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटा है। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के प्रभारी निसार अहमद ने बताया कि रविवार को दिनभर में कई बार हवा का रुख बदला है। पूरब दिशा से हवा चलने पर बीच-बीच में हल्के बादल आ रहे हैं। हवा की धीमी गति की उमस भी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि कहीं-कहीं हल्के बादल दिखाई दे सकते हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 11, 2026, 07:23 IST
UP: मुरादाबाद में तीन दिन में छह डिग्री बढ़ा पारा, हवा की गति धीमी होने से बढ़ गई उमस, जनजीवन बेहाल #CityStates #Moradabad #UttarPradesh #MoradabadWeatherUpdate #HeatWave #Temperature #Humidity #UpWeather #Summer #Imd #Rainfall #Forecast #SubahSamachar
