UP: पाकिस्तानी नेटवर्क की वेस्ट यूपी में दस्तक, मेरठ कनेक्शन आया सामने, दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सोमवार को लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के नूरनगर पुलिया के पास रहने वाले 26 साल के अली फजल को गिरफ्तार किया है। अली फजल का पाकिस्तानी गैंगस्टरों से लिंक निकला है। पिछले पांच महीने में वेस्ट यूपी के 30 से अधिक युवा एटीएस और पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। इनमें दस से अधिक का मेरठ के रहने वाले या यहां से कोई न कोई लिंक है। आईएसआई के इशारे पर पाकिस्तानी इंटेलीजेंस ऑपरेटिव (पीआईओ) ने गैंगस्टरों की मदद से सोशल मीडिया के जरिये वेस्ट यूपी में बड़ा नेटवर्क खड़ा कर दिया है। पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और सरदार उर्फ सरफराज यहां के युवा और किशोरों का माइंडवाश कर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल कर रहे हैं। यह भी पढ़ें:Meerut:दिल्ली-देहरादून हाईवे पर टायर फटा, कई पलटे खाकर चकनाचूर हुई ब्रेजा कार, दिल्ली के तीन युवकों की मौत

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 07, 2026, 13:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: पाकिस्तानी नेटवर्क की वेस्ट यूपी में दस्तक, मेरठ कनेक्शन आया सामने, दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई #CityStates #Meerut #मेरठसमाचार #वेस्टयूपी #दिल्लीपुलिसस्पेशलसेल #अलीफजल #नूरनगर #पाकिस्तानीनेटवर्क #पाकिस्तानीगैंगस्टर #शहजादभट्टी #सरदारसरफराज #सोशलमीडियानेटवर्क #SubahSamachar