UP: नौतपा के बीच मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, बारिश-आंधी संग गिरेंगे ओले; दस डिग्री नीचे जा सकता है पारा

नौतपा के दौरान भीषण गर्मी और तपिश से परेशान उत्तर प्रदेशवासियों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से 28 से 31 मई के बीच प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और गरज-चमक के आसार हैं। कई जिलों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। बारिश और तेज हवाओं के चलते तापमान में 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का अनुमान है। इससे लोगों को अगले एक सप्ताह तक लू और झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिल सकती है। हालांकि इसके बाद फिर से गर्मी बढ़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नम हवाओं के कारण मौसम तेजी से बदल रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और तराई क्षेत्रों में तेज आंधी को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। कुछ इलाकों में हवाओं की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। फिलहाल गुरुवार को बुंदेलखंड और प्रयागराज क्षेत्र में लू और भीषण गर्मी का असर बना रहेगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 28, 2026, 17:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: नौतपा के बीच मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, बारिश-आंधी संग गिरेंगे ओले; दस डिग्री नीचे जा सकता है पारा #CityStates #Lucknow #UpWeatherUpdate #HeatwaveRelief #ThunderstormAlert #HeavyRainUp #HailstormWarning #WesternDisturbance #ImdForecast #SubahSamachar