UP: एक साल बाद पकड़ी गई 'लोला', प्लास्टिक सर्जरी से छुपाई पहचान; धंधे के लिए विदेश से लाती थी लड़कियां
प्लास्टिक सर्जरी से पहचान छिपाकर अवैध तरीके से दो युवतियों को लखनऊ में ठहराने के मामले में फरार चल रही उज्बेकिस्तान की निवासी लोला कायूमोवा को एक साल बाद सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे विभूतिखंड स्थित मैक्स अस्पताल के पास से पकड़ा गया। लोला यहां क्या कर रही थी, पुलिस इसका पता लगा रही है। एडीसीपी दक्षिणी आर वसंथ कुमार ने बताया कि पुलिस लोला को थाने ले आई है। इसकी जानकारी फॉरनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (एफआरआरओ) को दे दी गई है। पुलिस और एफआरआरओ लोला से पूछताछ कर रही है। उसके पास से मिले दस्तावेज की जांच की जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 12, 2026, 13:30 IST
UP: एक साल बाद पकड़ी गई 'लोला', प्लास्टिक सर्जरी से छुपाई पहचान; धंधे के लिए विदेश से लाती थी लड़कियां #CityStates #Lucknow #LolaKayumova #LucknowNews #UzbekistanWoman #PlasticSurgery #SushantGolfCity #PoliceArrest #SubahSamachar
