यूपी: लखनऊ में आईटी सिटी के लिए 300 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण करेगा एलडीए, इन गांवों की जमीन योजना में शामिल

सुल्तानपुर रोड स्थित आईटी सिटी योजना के लिए अब लैंडपूलिंग में जमीन नहीं देने वाले किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। करीब एक साल से लैंडपूलिंग के लिए जमीन नहीं देने वाले किसानों की लगभग 300 हेक्टेयर निजी जमीन के अधिग्रहण के लिए एलडीए ने जिलाधिकारी को प्रस्ताव भेजा है। डीएम की मंजूरी मिलते ही अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। एलडीए सुल्तानपुर रोड पर करीब 1054 हेक्टेयर में आईटी सिटी योजना विकसित कर रहा है। अब तक करीब 500 हेक्टेयर जमीन लैंडपूलिंग के जरिये जुटाई जा चुकी है। लैंडपूलिंग में जमीन देने वाले किसानों को विकसित जमीन का 25 प्रतिशत हिस्सा दिए जाने का प्रावधान है और कई किसानों को प्लॉट आवंटित भी किए जा रहे हैं। योजना में करीब 200 हेक्टेयर जमीन ग्राम समाज की भी शामिल है। एलडीए शासन स्तर से कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद इस जमीन को अपने कब्जे में लेगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 06, 2026, 10:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी: लखनऊ में आईटी सिटी के लिए 300 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण करेगा एलडीए, इन गांवों की जमीन योजना में शामिल #CityStates #Lucknow #LucknowAirportFire #LucknowNews #AirportFire #FireAccident #LabourColonyFire #FireBrigade #UttarPradeshNews #SubahSamachar