यूपी: केजीएमयू के एसोसिएट प्रोफेसर ने मरीज को निजी अस्पताल भिजवाया, मौत; एक लाख रुपये वसूलने का आरोप
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के नेफ्रोलॉजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर पर बेहतर इलाज का झांसा देकर मरीज को निजी अस्पताल भेजवाने का आरोप लगा है। बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। उनके बेटे विजय कुमार चौधरी का कहना है कि आयुष्मान कार्ड धारक होने के बावजूद एक लाख रुपये वसूले गए। उसने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। किडनी रोग से पीड़ित बस्ती के कुदरहा ब्लॉक निवासी पुष्पा (54) केजीएमयू के नेफ्रोलॉजी विभाग की ओपीडी में पहुंचीं। यहां एसोसिएट प्रोफेसर ने फेफेड़े में संक्रमण होने की जानकारी देते हुए पाइप डालने की बात कही। आरोप है कि डॉक्टर ने पुष्पा को दुबग्गा स्थित फाह अस्पताल में भर्ती कराने के लिए कहा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 12, 2026, 04:50 IST
यूपी: केजीएमयू के एसोसिएट प्रोफेसर ने मरीज को निजी अस्पताल भिजवाया, मौत; एक लाख रुपये वसूलने का आरोप #CityStates #Lucknow #KgmuDoctor #PrivateHospitalReferral #PatientDeath #AyushmanCard #MedicalNegligence #HealthcareInvestigation #LucknowNews #SubahSamachar
