IPS Wedding: जब IPS दूल्हे ने ससुराल को लौटा दिया दहेज, फिर एक रुपये का शगुन लेकर हुई शादी
उत्तर प्रदेश कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कृष्ण कुमार बिश्नोई और अंशिका वर्मा विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए हैं। यह विवाह 29 मार्च को जोधपुर स्थित अजीत भवन में राजस्थानी परंपराओं के अनुसार आयोजित किया गया था। विदाई का क्षण उपस्थित सभी मेहमानों के लिए काफी भावनात्मक रहा। बाड़मेर में रस्में हुईं पूरी समारोह की शुरुआत 27 मार्च को बाड़मेर से हुई, जहाँ हल्दी, मेहंदी और ओढ जैसी रस्में निभाई गईं। इस दौरान आईपीएस अंशिका वर्मा की सादगी और शालीनता ने मौजूद लोगों का मन मोह लिया। किसी भी तरह के दिखावे से दूर रहते हुए उनके सरल स्वभाव की हर तरफ सराहना हुई। शादी में नहीं लिया दहेज इस शादी की सबसे उल्लेखनीय बात रही केके बिश्नोई का दहेज न लेने का साहसिक निर्णय। उन्होंने वधू पक्ष से केवल एक रुपये का शगुन और नारियल ग्रहण किया, जिससे यह स्पष्ट संदेश गया कि दहेज जैसी सामाजिक बुराई की आज के युग में कोई जगह नहीं होनी चाहिए। रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुआ विवाह इन दोनों आईपीएस की शादी में सबसे खास बात यह रही की तमाम पारंपरिक रीति रिवाज के साथ संपन्न हुई। शादी के बाद अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई ने तमाम पारंपरिक रीति रिवाज की रस्मों को निभाया। IPS अंशिका वर्मा दुल्हन बनकर बाड़मेर पहुंच गई। पूरे राजस्थानी लिबास में दिखी हैं। इस दौरान सुसराल में एक रश्म अदायगी के समय लोग कह रहे, थोड़ा तेज फेंकिए, फिर क्या, इतना तेज फेंका कि कोई पकड़ ही न पाए। इन दोनों आईपीएस की शादी पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इन दोनों की शादी से जुड़े छोटे-बड़े हर कार्यक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं और यह वीडियो लगातार तेजी से वायरल हो रहे हैं। पारंपरिक रीति रिवाज के साथ शादी करने वाले इन दोनों आईपीएस की लोग जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 31, 2026, 17:25 IST
IPS Wedding: जब IPS दूल्हे ने ससुराल को लौटा दिया दहेज, फिर एक रुपये का शगुन लेकर हुई शादी #CityStates #Barmer #Rajasthan #BarmerNews #RajsthanNews #IpsWedding #KkBishnoi #AnshikaVerma #DowryFreeWedding #IpsCouple #JodhpurWedding #UpIpsOfficers #SubahSamachar
