यूपी: डेढ़ साल के बेटे की गर्दन पर बैठी मां, तड़पकर मासूम ने तोड़ा दम; 20 दिन पहले बेटी पर लाठी से किया हमला

जालौन के कोटरा थाना क्षेत्र के सीकरी व्यास गांव में मंगलवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। महिला अपने डेढ़ साल के बेटे की गर्दन पर बैठ गई, जिससे मासूम ने दम तोड़ दिया। पति की तहरीर पर पुलिस ने महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। थाना क्षेत्र के सीकरी व्यास गांव निवासी राजेश बरार मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनकी शादी करीब दस वर्ष पहले हमीरपुर जिले के बंगरा गांव निवासी पारो (28) से हुई थी। दंपती के चार बच्चे हैं। इनमें दो बेटे ऋषभ (7) और रितिक (डेढ़ वर्ष) तथा दो बेटियां रश्मि (6) और मोहिनी (4) हैं। परिवार में राजेश के माता-पिता भी साथ रहते हैं। परिजनों ने बताया कि पारो पिछले कई महीनों से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। चार महीने से ग्वालियर में उसका मानसिक स्वास्थ्य संबंधी इलाज भी कराया जा रहा था। वह तीन बार घर से कहीं जा भी चुकी थी। बाद में जानकारी मिलने पर राजेश उसे वापस घर लेकर आया था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 04, 2026, 11:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी: डेढ़ साल के बेटे की गर्दन पर बैठी मां, तड़पकर मासूम ने तोड़ा दम; 20 दिन पहले बेटी पर लाठी से किया हमला #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #Jalaun #JalaunChildMurder #SubahSamachar