यूपी होमगार्ड परीक्षा: अलीगढ़-एटा में पहुंचे साल्वर, चार आरोपी भेजे गए जेल; करीब 19 लाख युवाओं ने दिया एग्जाम

होमगार्ड भर्ती परीक्षा के आखिरी व तीसरे दिन चार जिलों में एफआईआर दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सभी के खिलाफ सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत केस दर्ज किए गए हैं। हापुड़ के चौधरी ताराचंद जनता इंटर कॉलेज तगासराय केंद्र पर एक अभ्यर्थी ने प्रवेश पत्र में जन्मतिथि में हेरफेर कर फर्जी दस्तावेज तैयार किया था। मामले में पुलिस ने बुलंदशहर निवासी छोटेलाल को गिरफ्तार किया है। इसी तरह फतेहपुर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में भी जन्मतिथि में बदलाव कर परीक्षा देने की कोशिश करने पर प्रतापगढ़ निवासी विक्रम सिंह को पकड़ा गया। अलीगढ़ के उदय सिंह जैन कन्या इंटर कॉलेज में बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान प्रतिरूपण कर परीक्षा देने की कोशिश कर रहे फिरोजाबाद निवासी अमित कुमार को गिरफ्तार किया गया। वहीं हाथरस के वागला इंटर कॉलेज में भी इसी तरह का मामला सामने आया, जहां एटा निवासी धर्मपाल सिंह को दबोचा गया। पुलिस के मुताबिक सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी गई थी। उसी की वजह से आरोपी पकड़े गए। सभी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 28, 2026, 07:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी होमगार्ड परीक्षा: अलीगढ़-एटा में पहुंचे साल्वर, चार आरोपी भेजे गए जेल; करीब 19 लाख युवाओं ने दिया एग्जाम #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #UpHomeGuardExam #HomeGuardExamResult #HowToBecomeAHomeGuard #SubahSamachar