यूपी: राजधानी की 3729 जगहों पर होगा होलिका दहन, ड्रोन से होगी निगरानी; सोशल मीडिया पर भी रहेगी नजर

शहर में 3729 जगहों पर होलिका दहन किया जाएगा। इसको लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। हर जगह पुलिस बल की तैनाती रहेगी और सीसीटीवी कैमरों व ड्रोन से निगरानी की जाएगी। जेसीपी एलओ बबलू कुमार ने बताया कि सुरक्षा के लिए चार एडीसीपी, 12 एसीपी, 19 इंस्पेक्टर, 72 दरोगा, 400 सिपाही, ट्रैफिक पुलिस के 22 इंस्पेक्टर, 75 दरोगा, 80 होमगार्ड, 600 सिपाही, 14 कंपनी पीएसी, वायरलेस यूनिट और एलआईयू के लोग पूरे शहर भर में तैनात किए गए हैं। ड्यूटी को लेकर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पहले से ब्रीफ भी कर दिया गया है। हर इलाके में चौबीस घंटे कैमरों से निगरानी की व्यवस्था की गई है। सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर विशेष नजर रखी जा रही है। आयोजन स्थल तक के मार्गों पर विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। पुलिस ने लोगों से सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें और समय-समय पर जारी किए गए यातायात डायवर्जन का पालन करने की अपील की है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 01, 2026, 17:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी: राजधानी की 3729 जगहों पर होगा होलिका दहन, ड्रोन से होगी निगरानी; सोशल मीडिया पर भी रहेगी नजर #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #Holi2026 #Holi2026Dahan #AuspiciousTimeForHoli #SubahSamachar