यूपी: गुरु पूर्णिमा आज, अयोध्या में सरयू स्नान के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़; कई लाख लोग कर सकते हैं स्नान
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को रामनगरी आस्था और श्रद्धा से सराबोर रही। भोर से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु सरयू घाटों पर पहुंचे और विधि-विधान से पुण्य स्नान किया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने श्रीरामजन्मभूमि सहित हनुमानगढ़ी, कनक भवन और अन्य प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। कई स्थानों पर गुरु पूजन, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हुआ, जहां शिष्यों ने अपने गुरुजनों का सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरु पूर्णिमा के चलते मंदिरों और घाटों पर दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन के जवान प्रमुख स्थलों पर तैनात रहे व श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। आज यह स्नान पूरे दिन चलता रहेगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 29, 2026, 02:47 IST
यूपी: गुरु पूर्णिमा आज, अयोध्या में सरयू स्नान के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़; कई लाख लोग कर सकते हैं स्नान #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #Ayodhya #GuruPurnimaAaj #GuruPurnimaParSnan #AyodhyaMeinSnan #SubahSamachar
