UP: प्रदेश से कोहरे ने ली विदा, 8 डिग्री के पारे के साथ बरेली रहा सबसे ठंडा; जारी हुआ तीन दिनों का पूर्वानुमान

उत्तर प्रदेश में पछुआ हवाओं की रफ्तार में तेजी आई है। माैसम विभाग के मुताबिक यूपी में शुक्रवार को 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं चलीं। इसके असर से तराई समेत प्रदेश भर में कोहरा छंटा है और सुबह शाम हल्की ठंड बनी हुई है। पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिन पछुआ के असर से प्रदेश में दिन में गुनगुनी धूप खिलेगी और दिन के तापमान में विशेष बदलाव के संकेत नहीं हैं। शनिवार के लिए प्रदेश में कहीं भी घने कोहरे की चेतावनी नहीं है। शुक्रवार को 8.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ बरेली यूपी में सबसे ठंडा रहा। वहीं 26.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ झांसी में सबसे गर्म दिन रहा। इसके बाद आगरा और वाराणसी में 26 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार पछुआ के असर से प्रदेश में कोहरे से निजात मिलेगी। अगले तीन चार दिन प्रदेश में दिन व रात के तापमान में विशेष परिवर्तन के संकेत नहीं है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 07, 2026, 04:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: प्रदेश से कोहरे ने ली विदा, 8 डिग्री के पारे के साथ बरेली रहा सबसे ठंडा; जारी हुआ तीन दिनों का पूर्वानुमान #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #WeatherInUp #WeatherForecast #WinterInUp #ColdInUp #ColdWarning #ChillInUp #FogInUp #SubahSamachar