यूपी: तीन नहीं 403 पर फोकस, अखिलेश के बयान से सपा के तीसरे राज्यसभा उम्मीदवार पर विराम के संकेत
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को बड़ा संकेत दिया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “अब हमारी निगाह तीन पर नहीं, 403 पर है।” उनके इस बयान को सपा के तीसरे राज्यसभा उम्मीदवार को लेकर चल रही अटकलों पर विराम के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। दरअसल, सपा की ओर से पहले तीसरे उम्मीदवार को मैदान में उतारने की चर्चा थी। पार्टी के दो उम्मीदवार पहले ही नामांकन दाखिल कर चुके हैं। वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव और रिलायंस इंडस्ट्रीज से जुड़े धनराज परिमल नाथवाणी ने लखनऊ में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन किया है। अब हमारी निगाह तीन पर नहीं, चार सौ तीन पर है। — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 6, 2026
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 06, 2026, 06:49 IST
यूपी: तीन नहीं 403 पर फोकस, अखिलेश के बयान से सपा के तीसरे राज्यसभा उम्मीदवार पर विराम के संकेत #CityStates #Lucknow #AkhileshYadav #SpRajyaSabha #UpRajyaSabhaElection #SamajwadiParty #UpPolitics #RajyaSabhaCandidates #UpElection2027 #SubahSamachar
