UP Encounter: ट्रेनों में जेब काटता था मैनूर, ट्रेन में ही बिहारी युवक का सिम किया चोरी; फिर की थी फिरौती कॉल

हरदोई के मल्लावां कोतवाली इलाके के एक गांव से बच्चे का अपहरण कर दुष्कर्म करने के बाद हत्या के आरोपी 50 हजार के इनामी की मुठभेड़ में मौत के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी मैनूर द्वारा फिरौती मांगने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे सिम की पड़ताल पुलिस ने की थी। इस दौरान पता चला कि सिम बिहार के रहने वाले एक शख्स के नाम आवंटित है। पुलिस ने संबंधित थाने से संपर्क कर युवक से जानकारी की तो पता चला कि वह ट्रेन से जा रहा था। कासगंज के पास ट्रेन में सवार एक शख्स ने उसका मोबाइल यह कहकर मांगा था कि पत्नी को फोन करना है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 07, 2026, 10:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP Encounter: ट्रेनों में जेब काटता था मैनूर, ट्रेन में ही बिहारी युवक का सिम किया चोरी; फिर की थी फिरौती कॉल #CityStates #Kanpur #Hardoi #UttarPradesh #UpEncounter #HardoiEncounter #SubahSamachar