यूपी: 2017 के फार्मूले पर चुनावी रणनीति की बुनियाद, शाह करेंगे गिले-शिकवे दूर करने की कोशिश; पीएम भी आएंगे
गृह मंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश के अहम चुनावी समर में पूरी ताकत से उतरने से पहले प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शिकरत करने के बहाने सूबे की सियासी नब्ज टटोलेंगे। आगामी 30 और 31 अक्टूबर को शाह पार्टी पदाधिकारियों और शीर्ष नेताओं के साथ बैठक कर पहले हालात का जायजा लेंगे। इसके बाद नवंबर में सहयोगी दलों के नेताओं, बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र के संयोजकों और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद के जरिये जमीनी चुनौतियों-कठिनाईयों से रूबरू होंगे। उनकी योजना जीत की हैट्रिक लगाने के लिए दो तिहाई बहुमत दिलाने वाले 2017 के फार्मूले को जमीन पर उतारने की है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 24, 2026, 09:21 IST
यूपी: 2017 के फार्मूले पर चुनावी रणनीति की बुनियाद, शाह करेंगे गिले-शिकवे दूर करने की कोशिश; पीएम भी आएंगे #CityStates #Election #UttarPradesh #AssemblyElection2027 #UttarPradeshAssemblyElection2027 #SubahSamachar
