यूपी: क्या सपा में अनमने ढंग से शामिल हुए हैं नसीमुद्दीन, इन दो पार्टियों में चाहते थे अपनी जगह; जानिए कहानी
कांग्रेस छोड़ने के बाद पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी बहुजन समाज पार्टी में वापसी की जुगत में थे। सूत्रों की मानें तो उन्होंने बसपा में अपने पुराने साथियों के जरिए संपर्क साधा था। इसका कोई नतीजा सामने नहीं आने पर बसपा अध्यक्ष मायावती की प्रशंसा में बयान भी दिए थे। हालांकि बसपा नेतृत्व ने उनकी वापसी को हरी झंडी नहीं दी, जिसके बाद उन्होंने आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद से भी संपर्क साधा था। प्रदेश की मुस्लिम राजनीति में नसीमुद्दीन सिद्दीकी का खासा दखल रहा है। उन्हें आजम खां के कद का नेता माना जाता रहा है। इसकी वजह बसपा सरकार में उनकी अहम भूमिका थी। मायावती ने उन्हें एक दर्जन से अधिक बड़े विभाग सौंपे थे, जिसके बाद उन्हें मिनी मुख्यमंत्री कहा जाता था। विधानसभा में भी नसीमुद्दीन सत्र के दौरान आजम खां पर अधिक हमलावर रहते थे, जिसकी वजह मुस्लिम वोट बैंक को अपने पाले में रखना था। हालांकि वर्ष 2012 के बाद नसीमुद्दीन ने बसपा छोड़ने के दौरान मायावती के साथ अपनी बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग को सार्वजनिक कर दिया था, जिसके बाद उनके लिए बसपा का दरवाजा बंद हो गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 16, 2026, 08:50 IST
यूपी: क्या सपा में अनमने ढंग से शामिल हुए हैं नसीमुद्दीन, इन दो पार्टियों में चाहते थे अपनी जगह; जानिए कहानी #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #NaseemuddinSiddiqui #NaseemuddinSiddiquiJoinsSp #MuslimLeaderFromUp #SubahSamachar
