UP DElEd Result 2026: यूपी डीएलएड का रिजल्ट घोषित, यहां से करें चेक; देखें पहले और तीसरे सेमेस्टर का परिणाम
UP DElEd Result 2026: उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने यूपी डीएलएड (UP DElEd) 2026 के पहले और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाओं के परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में शामिल लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म हो गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट btcresult.in पर जाकर अपने सेमेस्टर के परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं।रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। विवरण भरने के बाद अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड स्क्रीन पर देख और डाउनलोड कर सकेंगे। यूपी डीएलएड 2024 प्रथम सेमेस्टर, 2022 के प्रथम, द्वितीय और तृतीय सेमेस्टर, 2019 तृतीय सेमेस्टर तथा डीएलएट 2017 सेमेस्टर बैच की परीक्षाओं में शामिल अभ्यर्थी अब अपना परिणाम ऑनलाइन जांच सकते हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 26, 2026, 12:12 IST
UP DElEd Result 2026: यूपी डीएलएड का रिजल्ट घोषित, यहां से करें चेक; देखें पहले और तीसरे सेमेस्टर का परिणाम #CityStates #Education #National #UttarPradesh #UpDeledResult2026 #SubahSamachar
