गर्व के पल: प्रमाण पोर्टल पर यूपी कॉलेज प्रदेश में पहले स्थान पर, टॉप-15 में पूर्वांचल के पांच संस्थान
उच्च शिक्षा विभाग के प्रमाण पोर्टल पर उदय प्रताप कॉलेज को पूरे उत्तर प्रदेश में पहला स्थान मिला है। जनवरी महीने की जारी रैंकिंग में उदय प्रताप कॉलेज ने 67.23 अंक हासिल किए हैं। क्लास अटेंडेंस में कॉलेज को 74 फीसदी अंक मिले हैं। वहीं, टॉप-10 में पूर्वांचल के तीन और टॉप-15 में कुल पांच कॉलेजों ने अपनी जगह बनाई है। यूपी कॉलेज के बाद वाराणसी का ही हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज सातवें स्थान पर है। इस कॉलेज का स्कोर 54.09 अंक है। वहीं, बहराइच के किसान पीजी कॉलेज को 48.78 स्कोर के साथ 10वीं, गोरखपुर के नेशनल पीजी कॉलेज बड़हलगंज को 48.09 अंक के साथ 11वीं और जौनपुर के राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय सिगरामऊ को 45.01 अंक के साथ 15वीं रैंक मिली है। इसे भी पढ़ें;Varanasi News: सात घंटे तक गंगा में 173 नावों की जांच, 13 सीज; आठ नाविकों पर एफआईआर पोर्टल पर उत्तर प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय और सेल्फ फाइनेंस महाविद्यालयों को शामिल किया गया है। इन कॉलेजों को बॉयोमेट्रिक उपस्थिति, कक्षा गुणवत्ता, शोध जैसे 44 बिंदुओं पर नियमित रूप से सूचनाएं अपलोड करनी होती हैं। इन्हीं मानकों के आधार पर हर महीने महाविद्यालयों की रैंकिंग जारी की जाती है। दूसरी रैंक पर काबिज लखनऊ के नेशनल पीजी का कॉलेज का स्कोर यूपी कॉलेज से 3.65 अंक कम रहा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 20, 2026, 16:37 IST
गर्व के पल: प्रमाण पोर्टल पर यूपी कॉलेज प्रदेश में पहले स्थान पर, टॉप-15 में पूर्वांचल के पांच संस्थान #CityStates #Varanasi #PramanPortal #UpCollegeVaranasi #VaranasiNews #SubahSamachar
