UP: यूपी कॉलेज हत्याकांड, हत्यारोपी छात्र के एक्सरे और उपचार कराने का जेल अधीक्षक को आदेश; जांच तेज

Varanasi Crime: यूपी कॉलेज में छात्र की हत्या के बहुचर्चित मामले में आरोपित छात्र के इलाज को लेकर अदालत ने अहम निर्देश जारी किया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष कुमार की अदालत ने जेल अधीक्षक को आदेश दिया है कि आरोपी छात्र का एक्स-रे कराकर समुचित उपचार सुनिश्चित कराया जाए। अभियोजन के अनुसार, जौनपुर जिले के हरिहरपुर (सुरेरी) निवासी उत्कर्ष सिंह की तहरीर पर शिवपुर थाने में इस मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना 20 मार्च 2026 की बताई जा रही है। आरोप है कि उस दिन सुबह करीब 11 बजे यूपी कॉलेज के प्रशासनिक भवन के पास कक्ष संख्या-12 के बाहर सूर्यप्रताप सिंह (पुत्र ऋषिदेव सिंह), निवासी ग्राम दुवैथा, थाना रामपुर माझा, जनपद गाजीपुर मौजूद थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर कॉलेज के ही छात्रों के बीच विवाद हो गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 09, 2026, 22:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: यूपी कॉलेज हत्याकांड, हत्यारोपी छात्र के एक्सरे और उपचार कराने का जेल अधीक्षक को आदेश; जांच तेज #CityStates #Varanasi #Jaunpur #Ghazipur #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar