मेरठ सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण: व्यापारियों का आरपार की लड़ाई का एलान, रात भर चलीं बैठकें, सुबह हटाए बोर्ड

मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सोमवार रात भारी अफरा-तफरी का माहौल रहा। सीलिंग और सख्त कार्रवाई की आशंका के चलते व्यापारियों, अस्पताल संचालकों और अन्य प्रतिष्ठान संचालकों ने देर रात तक अपनी व्यावसायिक गतिविधियां समेटनी शुरू कर दीं। सुबह से ही क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। दमकल गाड़ियां भी मौके पर माैजूद हैं। वहींव्यापारी बड़ी संख्या में सेंट्रल मार्केट में जमा हुए। सपा विधायक अतुल प्रधान भी व्यापारियों के बीच पहुंचे हैं। रात में डॉ. अशोक गर्ग के अस्पताल में संचालकों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें भर्ती मरीजों का पूरा ब्योरा तैयार किया गया। इसके बाद कम गंभीर मरीजों को आसपास के अस्पतालों में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। हालांकि गंभीर मरीजों को फिलहाल अस्पताल में ही रखा गया है। कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि अब किसी भी नए मरीज को भर्ती न किया जाए। यह भी पढ़ें:सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण:छह स्कूल-छह अस्पताल समेत 44 निर्माण होंगे सील, रात में अस्पतालों से मरीज किए शिफ्ट

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 07, 2026, 11:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




मेरठ सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण: व्यापारियों का आरपार की लड़ाई का एलान, रात भर चलीं बैठकें, सुबह हटाए बोर्ड #CityStates #Meerut #मेरठसेंट्रलमार्केटसीलिंग #सेंट्रलमार्केटध्वस्तीकरणमेरठ #सुप्रीमकोर्टआदेशमेरठ #शास्त्रीनगरस्कीम7 #मेरठव्यापारीआंदोलन #MeerutCentralMarketSealing #SupremeCourtOrderMeerutMarket #TradersProtestMeerut #SubahSamachar