UP: कलंक से मुक्ति के लिए चंपत राय करेंगे ऐसा काम, रामलला की शरण में होगी विशेष साधना; पहली बार लिया फैसला
चढ़ावा चोरी प्रकरण की एसआईटी जांच के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने अपने जीवन का पहला चातुर्मास अयोध्या में करने का निर्णय लिया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, 25 जुलाई से शुरू होकर 21 नवंबर (देवउठनी एकादशी) तक चलने वाले इस चार माह के कालखंड में वह अयोध्या नहीं छोड़ेंगे। रामलला की शरण में रहकर साधना, मंत्र जाप, रामचरितमानस का नियमित पाठ तथा सात्विक जीवनचर्या का पालन करेंगे। चंपत राय 23 जून से ही राम मंदिर से सटे रामकोट स्थित तीर्थ क्षेत्र भवन में एक तरह से एकांतवास में हैं। बताया जा रहा है कि वह प्रतिदिन लगभग चार घंटे तक साधना करते हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 18, 2026, 04:27 IST
UP: कलंक से मुक्ति के लिए चंपत राय करेंगे ऐसा काम, रामलला की शरण में होगी विशेष साधना; पहली बार लिया फैसला #CityStates #Lucknow #RamMandir #ChampatRai #Ayodhya #Chaturmas #DonationCase #RamLalla #EmpleNews #UpNews #SubahSamachar
