UP Budget: शिक्षा-स्वास्थ्य और कृषि पर विशेष फोकस; इनको सीधे अकाउंट में मिलेंगे 16-20 हजार रुपये; जानें डिटेल

उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बुधवार को विधानसभा में योगी सरकार का वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत किया। "नव निर्माण के नौ वर्ष" की थीम पर प्रस्तुत बजट 2026-27 का कुल आकार 9,12,696.35 करोड़ रुपये है, जो वित्तीय वर्ष 2025-26 की तुलना में लगभग 12.9 प्रतिशत अधिक है। आकार के लिहाज से योगी सरकार ने अपने इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा बजट प्रस्तुत किया है। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सदन को बताया कि यह बजट राज्य की बढ़ती आर्थिक क्षमता, निवेश के अनुकूल माहौल और सुदृढ़ राजकोषीय प्रबंधन का परिणाम है। यह बजट न केवल राज्य की आर्थिक मजबूती को दर्शाता है, बल्कि दीर्घकालिक वित्तीय स्थिरता और सतत विकास की स्पष्ट रूपरेखा भी प्रस्तुत करता है। बजट 2026-27 सरकार की उस सोच को प्रतिबिंबित करता है, जिसमें विकास, वित्तीय अनुशासन और भविष्य की तैयारी तीनों को समान महत्व दिया गया है। इस बजट में अन्नदाता किसान, युवा, महिला, छात्र-छात्राओं समेत हर वर्ग का ध्यान रखा गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 11, 2026, 18:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP Budget: शिक्षा-स्वास्थ्य और कृषि पर विशेष फोकस; इनको सीधे अकाउंट में मिलेंगे 16-20 हजार रुपये; जानें डिटेल #CityStates #Lucknow #UpBudget2026-27 #SureshKhanna #YogiGovernment #BiggestUpBudget #EducationBudgetAllocation #HealthSectorFocus #AgricultureBudget #DirectBenefitTransfer #SubahSamachar