UP: 'डकैती, लूट, हत्या, फिरौती के लिए अपहरण', बजट में अपराध पर क्या बोली योगी सरकार; कानून-व्यवस्था के आंकड़े

उत्तर प्रदेश में जनसामान्य की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत करना योगी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस व्यवस्था को और अधिक सक्षम और सुदृढ़ बनाया जा रहा है। दावा है कि कठोर प्रयासों के चलते प्रदेश में अपराध की स्थिति में कमी दर्ज की गई है। साल 2016 के मुकाबले डकैती में 89 फीसदी, लूट में 85 प्रतिशत, हत्या में 47%, बलवा में 70 फीसदी और फिरौती के लिए अपहरण में 62% की कमी आई है। महिलाओं के खिलाफ अपराधों में भी कमी का दावा सरकार ने किया है। साल 2016 की तुलना में हत्या में 48 फीसदी, दहेज मृत्यु में 19 प्रतिशत, दुष्कर्म में 67 फीसद और शील भंग के मामलों में 34% की गिरावट दर्ज की गई है। सरकार का दावा है कि अनुसूचित जाति और जनजाति उत्पीड़न से जुड़े मामलों में भी कमी दर्ज की गई है। वर्ष 2016 के मुकाबले हत्या में 43 फीसदी, आगजनी में 94 प्रतिशत, दुष्कर्म में 32% और गंभीर चोट के मामलों में 10% की कमी दर्ज की गई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 11, 2026, 13:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: 'डकैती, लूट, हत्या, फिरौती के लिए अपहरण', बजट में अपराध पर क्या बोली योगी सरकार; कानून-व्यवस्था के आंकड़े #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #UpBudget2026 #SubahSamachar