यूपी बजट: चुनाव से पहले आखिरी दांव, निवेश-रोजगार पर फोकस; वोटर, विकास व विश्वास तीनों को साधेगी डबल इंजन सरकार

उत्तर प्रदेश सरकार आज अपना बजट पेश करने जा रही है। चुनावी वर्ष से ठीक पहले का यह बजट काफी अहम माना जा रहा है। इसमें योगी सरकार डबल इंजन की पूरी ताकत दिखाएगी। पिछड़े जिलों पर फोकस रहेगा। इसमें हर वर्ग को साधने की तैयारी है। ताकि, वोट से पहले 'सबका साथ और सबका विकास' का एजेंडा साफ दिखे। आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की नींव रखने वाला यह ऐतिहासिक बजट आज सदन में पेश किया जाएगा। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पेश होने वाला यह आखिरी पूर्ण बजट कई मायनों में ऐतिहासिक होगा। बजट का केंद्र क्षेत्रीय विकास होगा। खास तौर पर पूर्वांचल और बुंदेलखंड के क्षेत्रीय असंतुलन को खत्म करने के लिए सरकार बड़ी सौगात दे सकती है। पूर्वांचल और बुंदेलखंड विकास निधि के लिए लगभग 1900 करोड़ रुपये आवंटित हो सकते हैं, जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में करीब 700 करोड़ रुपये ज्यादा है। इससे दोनों क्षेत्रों के 37 पिछड़े जिलों में तेज विकास होगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 11, 2026, 07:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी बजट: चुनाव से पहले आखिरी दांव, निवेश-रोजगार पर फोकस; वोटर, विकास व विश्वास तीनों को साधेगी डबल इंजन सरकार #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #UpBudget2026-27 #YogiGovernmentBudget #UttarPradeshMegaBudget #Pre-electionBudgetUp #SubahSamachar