यूपी: बसपा ने दिया लखनऊ चलो का नारा, 15 मार्च को कांशीराम जयंती पर बड़ी रैली का होगा आयोजन

बसपा के संस्थापक कांशीराम की 15 मार्च को 92वीं जयंती के अवसर पर राजधानी में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जमावड़ा होगा। बसपा ने कांशीराम जयंती को धूमधाम से मनाने के लिए लखनऊ चलो का आह्वान किया है। इस अवसर पर लखनऊ और नोएडा में विशेष आयोजन होगा। राजधानी में यह आयोजन पुरानी जेल रोड स्थित कांशीराम स्मारक स्थल पर होगा। पार्टी कांशीराम जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप दे रही है। राजधानी में होने वाले कार्यक्रम में 12 मंडलों के कार्यकर्ता एवं समर्थक आएंगे, जबकि नोएडा में 6 मंडल के लोग हिस्सा लेंगे। बसपा सुप्रीमो मायावती राजधानी में होने वाले कार्यक्रम को संबोधित भी कर सकती हैं, हालांकि अभी इस बाबत अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। वहीं दूसरी ओर पार्टी के केंद्रीय संयोजक आकाश आनंद भी 15 मार्च को राजस्थान के भरतपुर में विशाल रैली को संबोधित करेंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 06, 2026, 07:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी: बसपा ने दिया लखनऊ चलो का नारा, 15 मार्च को कांशीराम जयंती पर बड़ी रैली का होगा आयोजन #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #KanshiRamJayanti #BspRally #BasnaGaveTheSloganOfLucknowChalo #SubahSamachar