यूपी बोर्ड: आज जारी हो सकती है केंद्रों की अनंतिम सूची, 28 अक्तूबर से दर्ज होंगी आपत्तियां; जानें खास
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची शनिवार को जारी हो सकती है। सूची जारी होने के बाद विद्यालयों को केंद्र निर्धारण से संबंधित आपत्तियां दर्ज कराने का मौका मिलेगा। 28 अक्तूबर से आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद आपत्तियों के निस्तारण और भौतिक सत्यापन के आधार पर परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची बोर्ड की ओर से जारी की जाएगी। वाराणसी में इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में करीब 90 हजार परीक्षार्थियों के शामिल होने की संभावना है। इनके लिए लगभग 120 परीक्षा केंद्र बनाए जा सकते हैं। हालांकि, केंद्रों की वास्तविक संख्या अनंतिम सूची जारी होने और आपत्तियों के निस्तारण के बाद ही स्पष्ट होगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 23, 2026, 23:31 IST
यूपी बोर्ड: आज जारी हो सकती है केंद्रों की अनंतिम सूची, 28 अक्तूबर से दर्ज होंगी आपत्तियां; जानें खास #CityStates #Varanasi #UpBoardExam #UttarPradeshBoard #SubahSamachar
