यूपी बोर्ड: परीक्षा केंद्रों की सूची जारी, दो दिन में देनी होगी आपत्ति; पिछले साल 117 केंद्रों पर हुआ था एग्जा
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 2027 की बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों की सूची सोमवार की देर शाम जारी कर दी गई। परिषद की वेबसाइट पर सूची अपलोड होते ही हर कोई केंद्र की जानकारी में लग गया। हालांकि, सर्वर की धीमी चाल की वजह से बहुत देर तक पोर्टल नहीं खुला। परिषद की ओर से जो सूची जारी की गई हैं, उस पर प्रधानाचार्यों से 28 अक्तूबर तक आपत्ति मांगी गई है। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 5 फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी तक चलेगी। इसके पहले जनवरी महीने में बोर्ड वाले परीक्षार्थियों के प्रैक्टिकल भी करा लिए जाएंगे। इस बीच 26 अक्तूबर को माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज से सचिव भगवती सिंह ने जिलेवार परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 26, 2026, 23:12 IST
यूपी बोर्ड: परीक्षा केंद्रों की सूची जारी, दो दिन में देनी होगी आपत्ति; पिछले साल 117 केंद्रों पर हुआ था एग्जा #CityStates #Varanasi #UpBoard #UpBoardExams #ExamCentreList #ExaminationCentres #ObjectionWindow #TwoDayDeadline #SubahSamachar
