UP Board Exam: वाराणसी में 117 केंद्रों पर पहुंचे पेपर, सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई; सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। इसके मद्देनजर बोर्ड परीक्षा के पेपर शनिवार को सभी 117 केंद्रों पर पहुंच गए। जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह ने अपनी निगरानी और पुलिस सुरक्षा में केंद्रवार पेपरों के बंडलों को भेजवाया। इस दौरान उन्होंने बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम से सभी केंद्रों के सीसी कैमरे और वॉयस रिकॉर्डर की जांच भी की। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि बोर्ड के पेपरों को सभी केंद्रों तक पहुंचाने का सिलसिला शुक्रवार से जारी है। शुक्रवार को 42 केंद्रों पर पेपर भेजे गए थे। शनिवार को 75 केंद्रों पर पुलिस सुरक्षा में पेपर भेजे गए। उन्होंने बताया कि पीएम श्री राजकीय क्वींस कॉलेज में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसमें 30 कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है। हर शिफ्ट में 10 कर्मचारी तैनात रहेंगे। कंट्रोल रूम 24 घंटे और सातों दिन सक्रिय रहेंगे। कंट्रोल रूम से शनिवार को जिले के सभी केंद्रों के कैमरों और वॉयस रिकार्डिंग की जांच की गई। इसमें यह भी देखा गया कि कैमरों का फेस सही है या नहीं, कैमरे से पूरी कक्षा दिख रही है कि नहीं, आवाज स्पष्ट सुनाई दे रही है या नहीं। पेपर भेजने के दौरान एडीआईओएस राजन सिंह, राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुमीत श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 15, 2026, 11:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP Board Exam: वाराणसी में 117 केंद्रों पर पहुंचे पेपर, सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई; सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #UpBoardExamDate2026 #UpBoardExam #SubahSamachar