UP Board Result: बरेली में 10वीं की टॉप टेन सूची में छात्राओं का दबदबा, रश्मि जिला टॉपर; देखें पूरी लिस्ट
यूपी बोर्ड ने हाई स्कूल परीक्षा 2026 के परिणाम बृहस्पतिवार शाम को घोषित कर दिए हैं, जिसमें बरेली जिले की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। सर्वे जन कल्याण इंटर कॉलेज खेड़ा की छात्रा रश्मि ने 96.83 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान हासिल किया है। जिले में इस वर्ष छात्राओं का दबदबा रहा। शीर्ष दस की सूची में शामिल 18 मेधावियों में 11 छात्राएं हैं। रश्मि ने 600 में से 581 अंक प्राप्त किए हैं। दूसरे स्थान पर भी सर्वे जन कल्याण इंटर कॉलेज खेड़ा की दो छात्राएं रहीं। रजनी सिंह और शिवानी ने 96.50 फीसदी (579/600) अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरे स्थान पर भी इसी विद्यालय की गुलशन यादव और वैष्णवी गुप्ता रहीं, जिन्होंने 96.17 फीसदी (577/600) अंक प्राप्त किए। दामिनी सिंह ने 95.83 फीसदी (575/600) अंकों के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें-UP Board Result 2026:बरेली की बेटियों ने किया कमाल, इंटरमीडिएट की पांच छात्राओं ने यूपी टॉप 10 में बनाई जगह पांचवें स्थान पर पांच छात्र-छात्राएं रहे, जिनमें इकरा, अभिषेक, भाव्या, सुरजीत बाबू और रोशनी शामिल हैं। इन सभी ने 95.50 फीसदी (573/600) अंक प्राप्त किए। इकरा लायंस रोहिला इंटर कॉलेज जनकपुरी से हैं, जबकि अभिषेक और भाव्या श्री लालता प्रसाद एसवीएम इंटर कॉलेज नवाबगंज से हैं। सुरजीत बाबू और रोशनी सर्वे जन कल्याण इंटर कॉलेज खेड़ा से हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 23, 2026, 17:15 IST
UP Board Result: बरेली में 10वीं की टॉप टेन सूची में छात्राओं का दबदबा, रश्मि जिला टॉपर; देखें पूरी लिस्ट #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #UpBoardResult #UpBoard10thResult #Upmsp10thResult #UpBoardResult2026 #SubahSamachar
