Shahjahanpur News: हाईस्कूल में तीन विद्यार्थी बने जिला टॉपर, इंटर में विशाल का पहला स्थान; देखें पूरी लिस्ट
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम बृहस्पतिवार की शाम को जारी कर दिए गए। शाहजहांपुर जिले में टॉपर्स की सूची में ग्रामीण इलाकों के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जगह बनाई है। हाईस्कूल में सेठ सियाराम इंटर कॉलेज जलालाबाद की छात्रा भूमि सिंह, शहर के संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के समीर भारद्वाज और सेठ महेंद्र पाल सिंह शांति देवी इंटर कॉलेज, जैतीपुर के सत्यदेव ने 94.33 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से जिला टॉप किया है। श्री मकरंद सिंह इंटर कॉलेज की छात्रा अनामिका शाक्य ने 93.17 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा और श्रीमती मिथलेश कुमारी इंटर कॉलेज, कलान की छात्रा शीतल ने 93 प्रतिशत अंकों के साथ जनपद में तीसरा स्थान पाया है। इंटरमीडिएट में माता रामा देवी मेमोरियल इंटर कॉलेज चिलौआ अल्हागंज के छात्र विशाल ने 91.8 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है। पंडित रघुवर दयाल इंटर कॉलेज, चिलौआ के हिमांशु सिंह ने 91.60 अंक के साथ दूसरा और माता रमा देवी मेमोरियल इंटर कॉलेज के छात्र अवनीश और यहीं की स्मृति त्रिवेदी ने 91 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया है। मेधावियों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साह बढ़ाया गया। यूपी बोर्ड की परीक्षा में हाईस्कूल में 42785 और इंटरमीडियट में 36724 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। हाईस्कूल में 88.47 और इंटरमीडियट में 78. 60 प्रतिशत रहा परिणाम यूपी बोर्ड की परीक्षा में हाईस्कूल में 88.47 प्रतिशत और इंटरमीडियट में 78.60 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल रहे। 18 अप्रैल से 12 मार्च तक 126 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में परीक्षा कराई गई थी। इंटरमीडियट में 36713 ने पंजीकरण कराया था। इनमें 35694 परीक्षार्थियों ने अपनी किस्मत अजमाई। परीक्षा में 28057 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। 7637 परीक्षार्थी फेल हो गए हैं। इसी तरह हाईस्कूल में 42781 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें 40313 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। 35663 उत्तीर्ण हो गए, जबकि 4650 विद्यार्थी फेल हो गए हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 23, 2026, 15:37 IST
Shahjahanpur News: हाईस्कूल में तीन विद्यार्थी बने जिला टॉपर, इंटर में विशाल का पहला स्थान; देखें पूरी लिस्ट #CityStates #Shahjahanpur #UpBoardResult2026 #UpBoardResult10th #UpBoardResult12th #UpBoard #SubahSamachar
