UP Board 10th 12th Result Live: खत्म होने की कगार पर रिजल्ट का इंतजार, जल्द हो सकता है तारीख का एलान
UPMSP UP Board 10th 12th Result:उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) की 10वीं और 12वीं परीक्षाओं के परिणाम को लेकर छात्रों का इंतजार लगातार जारी है। इस वर्ष लाखों विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे और अब सभी को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और मार्क्स अपलोड करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट की तारीख कभी भी घोषित की जा सकती है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अमर उजाला कीवेबसाइट पर अपने रोल नंबर की मदद से सबसे पहले अपना परिणाम देख सकेंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 18, 2026, 10:04 IST
UP Board 10th 12th Result Live: खत्म होने की कगार पर रिजल्ट का इंतजार, जल्द हो सकता है तारीख का एलान #CityStates #Education #National #UttarPradesh #UpBoard #SubahSamachar
