UP: सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर आठ हजार में पेपर देने का झांसा, स्ट्रांग रूम पहुंचे प्रश्नन-पत्र

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों से ठगी का प्रयास शुरू हुआ है। टेलीग्राम पर यूपीपी एग्जाम पेपर नाम से चैनल मिला। इस पर परीक्षा का पेपर 8 हजार रुपये में उपलब्ध कराने का झांसा दिया जा रहा था। क्यूआर कोड और बैंक खाते का विवरण भी साझा किया गया। जानकारी मिलते ही पुलिस भर्ती बोर्ड के सतर्कता प्रकोष्ठ में तैनात इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने हुसैनगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जांच डिप्टी पुलिस अधीक्षक विकास कुमार जायसवाल को सौंपी गई। पुलिस चैनल संचालक और बैंक खाते की जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से अफवाहों से बचने और परीक्षा पर ध्यान देने की अपील की है। जांच एजेंसियां सक्रिय हैं ताकि परीक्षा में कोई गड़बड़ी न हो। परीक्षा 8 से 10 जून तक आयोजित होनी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 07, 2026, 07:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर आठ हजार में पेपर देने का झांसा, स्ट्रांग रूम पहुंचे प्रश्नन-पत्र #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #ConstableRecruitmentInUp #ConstableRecruitmentExamPaperLeak #PoliceRecruitmentExamInUp #SubahSamachar