UP: शामली में आंगनबाड़ी कर्मियों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग
शामली मेंअपनी लंबित मांगों के निस्तारण को लेकर गुरुवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया।आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले एकत्रित कर्मियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। आंगनबाड़ी कर्मियों ने कहा कि वे पिछले कई दशकों से महिला एवं बाल विकास विभाग की महत्वपूर्ण कड़ी बनकर कार्य कर रही हैं। पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक शिक्षा, टीकाकरण, मातृ-शिशु देखभाल सहित केंद्र व राज्य सरकार की अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन आंगनबाड़ी कर्मियों के माध्यम से किया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अब तक पूर्णकालिक सरकारी कर्मचारी का दर्जा नहीं मिल सका है। यह भी पढ़ें:Meerut:सेंट्रल मार्केट पर बुलडोजर की आहट, सुप्रीम कोर्ट के आदेश से घबराए दुकानदार, आवास विकास के नोटिस तैयार
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 29, 2026, 14:26 IST
UP: शामली में आंगनबाड़ी कर्मियों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग #CityStates #Shamli #आंगनबाड़ीकर्मियोंकाप्रदर्शन #शामलीकलक्ट्रेटधरना #सरकारीकर्मचारीदर्जामांग #आंगनबाड़ीज्ञापनडीएम #महिलाबालविकासविभागमांगें #AnganwadiProtestShamli #GovernmentEmployeeStatusDemand #AnganwadiWorkersMemorandum #SubahSamachar
