मिशन इलेक्शन: गृह मंत्री अमित शाह का लखनऊ दौरा आज, बनेगी 2027 जीतने की रणनीति; सहयोगी दलों से भी होगी बातचीत?

विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के बीच भाजपा शुक्रवार को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में संगठन की ताकत, सरकार के कामकाज और आगामी चुनावी एजेंडे को धार देगी। बैठक में पेश किए जाने वाले राजनीतिक एजेंडे के जरिये पार्टी तीसरी बार जीत दर्ज करने की रणनीति का खाका प्रस्तुत करेगी। डॉ. राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय के सभागार में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे, जबकि समापन सत्र को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे। तीन सत्रों में आयोजित बैठक के दूसरे सत्र में राजनीतिक एजेंडे, चुनावी तैयारियों और प्रमुख मुद्दों पर चर्चा होगी। साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा कर उन क्षेत्रों और बूथों पर विशेष ध्यान देने की रणनीति बनाई जाएगी, जहां पार्टी को अपनी स्थिति मजबूत करनी है। राजनीतिक प्रस्ताव के माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और ऐतिहासिक निर्णयों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाएगा। विधानसभा चुनाव से पहले यह बैठक संगठनात्मक तैयारियों का आकलन करने, कार्यकर्ताओं को संदेश देने और चुनावी रणनीति को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिहाज से अहम मानी जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 29, 2026, 20:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




मिशन इलेक्शन: गृह मंत्री अमित शाह का लखनऊ दौरा आज, बनेगी 2027 जीतने की रणनीति; सहयोगी दलों से भी होगी बातचीत? #CityStates #UttarPradesh #Lucknow #AmitShahLucknowVisit #UpAssemblyElections #ElectionsInUp #SubahSamachar