UP: अखिलेश यादव बोले- भाजपा राज में भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी चरम पर; कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा को सौदागर बताते हुए उस पर सब कुछ बेचने और मुनाफाखोरी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इससे भ्रष्टाचार और महंगाई दोनों बढ़ रही हैं, जिससे बेरोजगारी भी चरम पर है। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार निवेश के बड़े सपने दिखा रही थी, पर कोई निवेश नहीं आया। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान से नहीं बल्कि मनविधान से चलती है। सपा अध्यक्ष ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में युवा संगठनों की बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस में यह बात कही। यह भी बताया कि समाजवादी पार्टी 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती गांव स्तर पर मनाएगी। इस दौरान संविधान पर संकट की चर्चा भी की जाएगी। उन्होंने वर्तमान समय को अमृत काल नहीं, बल्कि संकट काल बताया। उन्होंने संतों की हत्याओं और अपमान पर भी चिंता व्यक्त की। सपा लोकतंत्र को मानती है, जबकि भाजपा एकतंत्र से चलती है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 03, 2026, 19:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: अखिलेश यादव बोले- भाजपा राज में भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी चरम पर; कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट #ShortVideos #Lucknow #BjpCorruptionInflationUnemployment #AkhileshYadavAttackBjp #UpPoliticalNews #SamajwadiPartyYouthCall #UpEducationHealthcareIssue #FarmerCrisisUttarPradesh #LawAndOrderUp #GreenCorridorControversy #ElectricityPlantDevelopment #UpAssembly2027Preparation #SubahSamachar