यूपी: श्रद्धा दुबे पर अखिलेश ने सरकार को घेरा, बोले- यह सामान्य केस नहीं, इसमें नामचीन और रसूखदार शामिल
लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को सरकार पर बड़ा हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा कि यह सामान्य केस नहीं है। यह मामला सरकार को ले डूबेगा। माना जा रहा अखिलेश यादव का इशारा श्रद्धा हाईप्रोफाइल कनेक्शन की ओर था, जिसमें कई नामचीन और रसूखदार लोग शामिल हैं। फरारी के दौरान श्रद्धा ने पहला वीडियो जारी करते हुए नामचीन और रसूखदार से उसका नाम नहीं जोड़ने की बात कही थी। वहीं, कारोबारी शिवा को धमकाते हुए पुराने वायरल ऑडियो में भी श्रद्धा उसकी शिकायत किसी सर से करने की बातें कह रही थी। सपा मुख्यालय पर मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कारोबारी की हत्या के इतने दिनों बाद भी श्रद्धा की गिरफ्तारी नहीं होने पर सवाल उठाया। इसे कानपुर के बिकरू कांड से भी जोड़ने की कोशिश की। अखिलेश ने कहा कि उस समय भी गाड़ी नहीं पलटी थी, सरकार को पलटाने से बचाया गया था। यह मामला भी उसी तरह का है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 20, 2026, 11:36 IST
यूपी: श्रद्धा दुबे पर अखिलेश ने सरकार को घेरा, बोले- यह सामान्य केस नहीं, इसमें नामचीन और रसूखदार शामिल #CityStates #Lucknow #AkhileshYadav #ShraddhaDubeyCase #ShivaSharmaDeath #SamajwadiParty #UttarPradeshPolitics #PoliceInvestigation #HighProfileCase #SubahSamachar
