सहारनपुर में मस्जिद गिराने पर अखिलेश बोले: जो दूसरे धर्मों का सम्मान नहीं करते, वे सच्चे सनातनी कैसे हो सकते?
लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेस में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शिक्षकों को समाज और आने वाली पीढ़ी का मार्गदर्शक बताया। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में करीब 26 हजार प्राइमरी स्कूल बंद हो गए हैं। सत्ता में आने पर इन स्कूलों को फिर से खोलने का वादा किया। वहीं,सहारनपुर में अवैध मस्जिद के ध्वस्तीकरण को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगे कैसे सच्चे सनातनी हो सकते हैं।सच्चा हिंदू कभी दूसरों का अपमान नहीं करता। Lucknow, Uttar Pradesh: On the demolition of an illegal mosque in Saharanpur, Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav says, "Those who do not respect other religions can never be true Sanatanis. They can never be Sanatanis if they play with the faith of others. They can never be… pic.twitter.com/cEUE0N5cpt — IANS (@ians_india) September 5, 2026
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 05, 2026, 10:43 IST
सहारनपुर में मस्जिद गिराने पर अखिलेश बोले: जो दूसरे धर्मों का सम्मान नहीं करते, वे सच्चे सनातनी कैसे हो सकते? #CityStates #Lucknow #AkhileshYadav #ClosedSchools #PrimarySchools #EducationSystem #TeacherRole #SchoolConditions #UpPolitics #SubahSamachar
