यूपी: एलडीए की नई सौगात, दो हजार भूखंड और 1300 फ्लैटों के लिए जल्द शुरू होगा पंजीकरण, जानिए कितनी होगी कीमत

एलडीए के दो हजार भूखंडों और 1300 फ्लैटों में पंजीकरण का अवसर मिलने वाला है। नैमिषनगर और वरुण विहार योजना के दूसरे फेज में एक-एक हजार भूखंडों का पंजीकरण खोलने के लिए रेरा में आवेदन कर दिया गया है। वहां से मंजूरी मिलते ही नवंबर के अंत तक पंजीकरण खोल दिए जाएंगे। इसके अलावा 26 अक्तूबर से शारदानगर योजना में वन और टू बीएचके के 1300 फ्लैटों का पंजीकरण खोला जाएगा। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि आगरा एक्सप्रेसवे के पास विकसित की जा रही वरुण विहार योजना के दूसरे चरण में कृष्ण खंड और केशव खंड में 1000 भूखंडों का पंजीकरण होना है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 24, 2026, 09:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी: एलडीए की नई सौगात, दो हजार भूखंड और 1300 फ्लैटों के लिए जल्द शुरू होगा पंजीकरण, जानिए कितनी होगी कीमत #CityStates #Lucknow #LdaLucknow #NaImishNagarScheme #VarunViharScheme #ShardaNagarFlats #HousingRegistration #PlotPrices #LucknowDevelopmentAuthority #SubahSamachar