UP: तीन करोड़ की रिश्वत, गंगा की जमीन पर पट्टे; खनन माफिया और अफसरों की जुगलबंदी से खड़ा हुआ भ्रष्टाचार का महल

संभल में गंगा की 800 बीघा से अधिक रेतीली जमीन पर पट्टों का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। अब रजपुरा, जुनावई और गुन्नौर में हुए पट्टे भी जांच के घेरे में आ गए हैं। कृषि के नाम पर आवंटित किए गए एक-एक पट्टे का रिकार्ड देखा जाएगा। वहीं गुन्नौर के गांव सुखैला में 2019 में जो 162 पट्टे किए गए थे इनमें 17 पट्टे 31 मार्च 2023 को निरस्त हो चुके हैं जबकि बाकी 145 को निरस्त करने की प्रशासनिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संभल जनपद में रजपुरा, गुन्नौर और जुनावई में गंगा का क्षेत्र है। इन तीनों विकास खंड में हजारों बीघा में गंगा की भूमि है। पहले भी गंगा की जमीन पर कब्जों के मामले सामने आते रहे हैं। लेकिन यह पहली दफा है जब इतने बड़े पैमाने पर गंगा की जमीन से पट्टे किए गए हों। चकबंदी और राजस्व विभाग के अफसरों ने भूमि की श्रेणी तक बदल डाली।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 05, 2026, 15:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: तीन करोड़ की रिश्वत, गंगा की जमीन पर पट्टे; खनन माफिया और अफसरों की जुगलबंदी से खड़ा हुआ भ्रष्टाचार का महल #CityStates #Moradabad #UttarPradesh #Sambhal #SambhalGangaLandScam #SubahSamachar