UP: प्रदेश के 28 लाख छात्रों को मिली 3350 करोड़ रुपये छात्रवृत्ति, सीएम योगी ने DBT से किया मेगा ट्रांसफर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को इंदिरा गांधीप्रतिष्ठान आयोजित कार्यक्रम में छात्रवृत्ति एवं पारिवारिक लाभ योजनाओं के तहत बड़ी धनराशि का डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) किया। इस दौरान प्रदेश के कक्षा 9-10 और दशमोत्तर के 27,99,982 छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में करीब 3,350 करोड़ रपये की छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की राशि सीधे भेजी गई। ये स्कॉलरशिप सिर्फ एक वर्ग के लिए नहीं बल्कि सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी और अल्पसंख्यक सभी वर्गों के छात्रों को दी गई है। यानी स्कूल से लेकर कॉलेज तक पढ़ने वाले लाखों छात्रों को इसका फायदा मिला है। अल्पसंख्यक छात्रों को अलग-अलग हिस्सों में राशि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने बताया कि इस योजना के तहत विभिन्न वर्गों के छात्रों को लाभ मिलेगा। इसमें अनुसूचित जाति के 6.68 लाख छात्रों को करीब ₹467.94 करोड़, सामान्य वर्ग के 4.95 लाख छात्रों को ₹779.10 करोड़, अन्य पिछड़ा वर्ग के 13.52 लाख छात्रों को ₹1838.59 करोड़, अल्पसंख्यक वर्ग के 2.75 लाख छात्रों को ₹252.76 करोड़ और अनुसूचित जनजाति के 7,236 छात्रों को करीब ₹11.61 करोड़ की राशि दी जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 30, 2026, 11:24 IST
UP: प्रदेश के 28 लाख छात्रों को मिली 3350 करोड़ रुपये छात्रवृत्ति, सीएम योगी ने DBT से किया मेगा ट्रांसफर #CityStates #Lucknow #UpScholarshipDbt #YogiAdityanathScholarship #UttarPradeshStudentScholarship #DbtTransferIndia #ScholarshipSchemeUp #StudentBenefitScheme #EducationFundingIndia #UpGovernmentScheme #SubahSamachar
