मौत का कॉल: क्या है 'डबल डेथ' का रहस्य, मासूम बोली- मम्मी को बाबा, दादी और बुआ ने मार डाला, पढ़ें पूरी मिस्ट्री
उन्नाव जिले के बीघापुर कोतवाली क्षेत्र में पांच दिन पहले ससुराल आई सेना के सूबेदार की पत्नी ने मंगलवार की रात पति से फोन पर बात कर फंदा लगा लिया। पत्नी की खुदकुशी से आहत पश्चिम बंगाल के पानागढ़ में तैनात पति ने बुधवार की सुबह फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर बेटी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने जांच के बाद पैनल और वीडियोग्राफी के बीच महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया। इसमें हैंगिंग की पुष्टि हुई है। मायके वालों ने महिला का कानपुर के सिद्धनाथ घाट पर अंतिम संस्कार किया। उधर, सूबेदार का शव लेने परिवार के लोग पश्चिम बंगाल गए हैं। बीघापुर कोतवाली के गांव दांदामऊ निवासी शैलेंद्र पांडेय (40) सेना में सूबेदार थे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 18, 2026, 02:40 IST
मौत का कॉल: क्या है 'डबल डेथ' का रहस्य, मासूम बोली- मम्मी को बाबा, दादी और बुआ ने मार डाला, पढ़ें पूरी मिस्ट्री #CityStates #Kanpur #Unnao #UttarPradesh #UnnaoNews #UnnaoCrimeNews #UnnaoCoupleSuicide #UnnaoDoubleSuicide #UpCrimeNews #SubahSamachar
