Unnao: पत्नी से विवाद के बाद पति ने उठाया खौफनाक कदम, गले में ब्लेड मारकर खुद को किया घायल, अस्पताल में भर्ती
उन्नाव जिले के चकलवंशी कस्बे में वृद्ध दंपती की कहासुनी में पति ने खुद को गले में ब्लेड मारकर घायल कर लिया। हालत खराब होने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इलाज के बाद राहत है। माखी थाना क्षेत्र के थाना गांव निवासी जाहिद (70) किसानी करते है। उनके बेटे जावेद ने बताया कि पिता की मां रहीशा से कुछ घरेलू बातों को लेकर कहासुनी होती रहती थी। सोमवार को किसी बात को लेकर पिता ने गले में ब्लेड से अपने आपको घायल कर लिया। हालत बिगड़ने पर एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि किसी ने तहरीर नहीं दी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 28, 2026, 13:57 IST
Unnao: पत्नी से विवाद के बाद पति ने उठाया खौफनाक कदम, गले में ब्लेड मारकर खुद को किया घायल, अस्पताल में भर्ती #CityStates #Kanpur #Unnao #UnnaoNews #UnnaoCrimeNews #SubahSamachar
